OPPO Reno 11F 5G: ओप्पो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपने ओप्पो 11 सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जिसका नाम है, OPPO Reno 11F 5G, यह स्मार्टफोन थाईलैंड के बाजार में ओप्पो ने लॉन्च किया है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट, 5000 mAh बैट्री, 8GB RAM और 64 एमपी कैमरे के साथ मार्केट में उतारा है। इसके जैसे कई सारे फीचर्स इस स्मार्टफोन में देखने को मिल जाते हैं, जिसे हम इस लेख में इसके फीचर्स और कीमत के बारे में आगे विस्तार से जानेंगे
खास फीचर्स
यह 5000 mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लेस है।
इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट है।
64 एमपी रियर कैमरे के साथ है।
ओप्पो रेनो 11F 5G की कीमत
OPPO Reno 11F 5G की कीमत और उपलब्धता
ओप्पो रेनो 11F 5G, थाईलैंड में केवल एक वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जिसमें 8GB रेम+ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ होगा।
ओप्पो रेनो 11F 5G इस स्मार्टफोन की थाईलैंड में भारतीय रुपए में इसकी कीमत लगभग ₹25,500 तक है।
ओप्पो रेनो 11F 5G स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में मिल जाते हैं, जिसमें ब्लू ओशन, कोरल पर्पल और पाम ग्रीन जैसे कलर शामिल है। इस फोन की Selling बहुत जल्द थाईलैंड में शुरू हो जाएगी।
OPPO Reno 11F 5G के स्पेसिफिकेशंस
Feature | Specification |
---|---|
Operating System | Android v14 |
Thickness | 7.5 mm (Slim) |
Weight | 177 g (Light) |
Fingerprint Sensor | In Display |
Display | 6.7-inch AMOLED |
Resolution | 1080 x 2412 pixels |
Pixel Density | 394 ppi |
Peak Brightness | 1100 nits (Local Peak Maximum Brightness) |
Glass Type | Panda Glass |
Refresh Rate | 120 Hz |
Touch Sampling Rate | 240 Hz |
Camera (Rear) | 64 MP + 8 MP + 2 MP Triple, OIS |
Video Recording (Rear) | 4K @ 30 fps UHD |
Camera (Front) | 32 MP |
Processor | Mediatek Dimensity 7050, 2.6 GHz Octa Core |
RAM | 8 GB |
Internal Memory | 256 GB |
Memory Card Slot | Hybrid |
Connectivity | 4G, 5G, VoLTE |
Bluetooth | v5.2 |
Wi-Fi | Yes |
NFC | Yes |
USB | USB-C v2.0 |
IR Blaster | Yes |
Battery | 5000 mAh |
Fast Charging | 67W |
Reverse Charging | Supported |
Display: इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का एक एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका Resolution 1080 * 2412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्स टच सैंपलिंग रेट और 1100 nits का पिक ब्राइटनेस के साथ 394 PPI पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट मिल जाता है। इसके डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए पांडा ग्लास की सुरक्षा दिया गया है।
Camera: ओप्पो रेनो 11F 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ है, जिसमें 64 एमपी का OV64B प्राइमरी कैमरा, f/1.7 अपेरेचर, 2MP माइक्रो सेंसर, f/2.4 अपेरेचर, 8 एमपी का IMX355 Ultra Wide लेन्स, f/2.2 लेंस दिया गया है। जिसमें एचडीआर, पैनोरमा, स्लो मोशन, डिजिटल जूम, टच टू फोकस, नाइट मॉड, पोटेंट मोड जैसे फीचर्स शामिल है। इसके अलावा वीडियो और सेल्फी के लिए सामने से f/2.4 अपेरेचर वाला 32 एमपी का सोनी IMAX615 सेंसर दिया गया है।
Battery and Charger: ओप्पो रेनो 11F 5G स्मार्टफोन में पावरफुल बैटरी बैकअप दिया गया है, जिसमें 5000 mAh का लिथियम पॉलीमेर से बना नॉन रेमोवल बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 67 वाट का SuperVooc फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसे 0 से 100 परसेंट तक चार्ज होने में केवल 26 मिनट का समय लगता है, जिसे आप 12 से 13 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
RAM and Storage: इस फोन में डाटा को स्टोर करने के लिए 8GB LPDDR 4X RAM और UFS 3.1 तक 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ 8GB वर्चुअल रैम की सुविधा भी मिल जाती है और इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढ़ाया जा सकता है।
Processor: ओप्पो रेनो 11F 5G स्मार्टफोन एंड्राइड वर्जन 14 पर आधारित है, जो ColorOS 14 के साथ मिलकर काम करता है। इस स्मार्टफोन में बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए 2.6 GHz तक हाय क्लॉक स्पीड और प्रोसेसर के रूप में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट के साथ मिल जाता है। इसके अलावा GPU के रूप में ARM Mali G68 MC4 दिया गया है।
Connectivity: इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G कनेक्टिविटी, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.2,एनएफसी, WiFi, यूएसबी टाइप C पोर्ट और ड्यूल सिम सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं।
Extras: ओप्पो रेनो 11F 5G स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इसके अतिरिक्त जायरोस्कोप सेंसर, स्टेप काउंटिंग सेंसर, एक्सीलरेशन सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
ओप्पो रेनो 11F 5G स्मार्टफोन का वजन 177 ग्राम और इसका डाइमेंशन 161.1 × 74.7 × 7.54 mm है।
OPPO Reno 11 5G Launch Date in India
ओप्पो रेनो 11F 5G स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होगा, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है, पर उम्मीद की जा सकती है यह स्मार्टफोन बहुत जल्द भारत में भी देखने को मिलेगा।
FAQ
क्या ओप्पो रेनो 11F 5G स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च होगा?
इसके बारे में अभी कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दिया है।
ओप्पो रेनो 11F 5G की कीमत कितना है।
ओप्पो रेनो 11F 5G स्मार्टफोन की कीमत भारतीय रुपए में ₹25,500 तक है।
क्या ओप्पो रेनो 11F 5G 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट करता है?
जी हां, यह 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट करता है।